HomeBreaking NewsBreaking : आतंकियों का ड्रोन अटैक, टैंकर में विस्फोट, 2 भारतीयों सहित...

Breaking : आतंकियों का ड्रोन अटैक, टैंकर में विस्फोट, 2 भारतीयों सहित 03 की मौत

ADVERTISEMENTS

दुबई के अबूधाबी में हूती विद्रोहियों द्वारा किये गये ड्रोन अटैक में एक ऑयल टैंकर्स में हुए जोरदार विस्फोट के बाद 2 भारतीय समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधे दर्जन गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

अबूधाबी में इस हमले की भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकता के आधार पर भारतीयों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मरने वालों में 02 भारतीय हैं, जबकि एक पाकिस्तानी नागरिक भी मारा गया है।

इधर सऊदी की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने अबू धाबी में हमला कर आतंकी वारताद की है। यह हमला एक तेल टेंकर में हुआ। जिसके बाद हुए विस्फोट में लोग मारे गये हैं।

जानकारी यह आ रही है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ईरानी समर्थित हूती विद्रोहियों ने आगे भी हमले करने की बात कही है, लेकिन अभी तक अबूधाबी पुलिस ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि मारे गये भारतीयों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जायेगा। यह घटना गत दिवस सोमवार की है, लेकिन अभी तक मारे गये भारतीयों के विषय में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments