HomeUttarakhandAlmoraAlmora : अमन संस्था के रघु तिवारी और ​नीलिमा भट्ट को मिली...

Almora : अमन संस्था के रघु तिवारी और ​नीलिमा भट्ट को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोट्रर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की अमन संस्था के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता रघु तिवारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, जबकि संस्था की समन्वयक और बाल कल्याण समिति की वर्तमान सदस्य नीलिमा भट्ट को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश के राज्यपाल द्वारा इन दोनों की उक्त पदों पर नियुक्ति की गई है।

रघु तिवारी राज्यपाल द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके साथ समिति में चार अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। राज्यपाल की ओर से समिति में अध्यक्ष रघु तिवारी के अलावा सदस्य पद पर श्रीमती मीता उपाध्याय, भगवती प्रसाद पांडे, श्रीमती चन्द्रा लटवाल, त्रिलोक सिंह लटवाल को नियुक्त किया है। सामाजिक क्षेत्र में लंबा कार्यानुभवन रखने वाले रघु तिवारी वर्तमान में अमन संस्था के प्रमुख हैं और वह लंबे समय से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। रघु तिवारी को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) का अध्यक्ष बनने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

वहीं अमन संस्था की समन्वयक और बाल कल्याण समिति की वर्तमान सदस्य नीलिमा भट्ट को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश के राज्यपाल की ओर से उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई है। उनके अलावा इस बोर्ड में सदस्य के रूप में ही देवेन्द्र प्रसाद जोशी की नियुक्ति हुई है। जेजेबी में सदस्य के रूप में विधि विवादित किशोरों के मामलों की सुनवाई और फैसले लेने में न्यायिक अधिकारी के रूप में शामिल रहेंगी।

नीलिमा इससे पूर्व बाल कल्याण समिति की सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वह अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों खासकर पॉक्सो के मामलों में एक संवेदनशील कार्यकर्ता और निर्णयकर्ता के रूप में सामने आई हैं। पॉक्सों प्रभावित पीड़ितों की अधिकारों की रक्षा करने में हमेशा नियमों और मानवीय संवेदनाओं के साथ तालमेल बनाकर उन्होंने कार्य किया है। प्रशासन और विभाग के साथ तालमेल बनाते हुए किशोरी सदन से 7 वयस्क बालिकाओं को उच्च तकनीकी अध्ययन के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली भिजवाने में अच्छी भूमिका निभाई।

उनके जेजे बोर्ड में नियुक्त होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष जताया है। इधर अमन संस्था प्रमुख रघु तिवारी और निलिमा की नियुक्ति पर विमला, नीमा कांडपाल, दीपिका कर्नाटक, मना खत्री, खीमानंद भट्ट, प्रमोद जोशी, सैमुएल लाल सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments