HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: अल्मोड़ा जिले में 10 हुए कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस,...

Corona Update: अल्मोड़ा जिले में 10 हुए कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस, किशोर—किशोरियों के वैक्सीनेशन में तेजी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कम ही संख्या में सही, लेकिन कोरोना संक्रमित केस आए दिन सामने आ रहे हैं। आज जिले में 03 नये केस आए हैं। दूसरी तरफ जनपद में किशोरों/किशोरियों का कोविड वैक्सीनेशन तेजी से चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

आज अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण के 01 केस ताड़ीखेत ब्लाक व 02 केस हवालबाग ब्लाक में प्रकाश में आए हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 10 हो गई है। अब तक जिले में कुल 12,010 कोरोना संक्रमित आ चुके हैं, इनमें से 11,835 केस डिस्चार्ज/ माइग्रेट हो चुके हैं। दूसरी ओर जिले में 15 से 18 वर्ष के मध्य की उम्र के किशोर—किशोरियों को कोविड का टीका लगाए जा रहे हैं। आज तीसरे रोज टीकाकरण में और इजाफा देखा गया। आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में 4994 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था और इससे अधिक 5033 लोगों को टीका लगाया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments