HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मांट में युवाओं ने मनाया पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक...

Almora News: मांट में युवाओं ने मनाया पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का जन्मदिन, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने व युवाओं को खेलों से जोड़ने का अभियान जारी है। उनके द्वारा अपनी टीम के साथ अल्मोड़ा विधानसभा के गांव—गांव में खेल किट बांटे जा रहे हैं। इसी क्रम में निकटवर्ती ग्रामसभा माट में खेल किट बांटे और युवाओं ने श्री कर्नाटक का जन्मदिन मनाया और इस उपलक्ष्य में क्रिकेट टूर्नामेंट कराया।

ग्राम सभा मांट में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच फलसीमा कोबरा इलेवन तथा अल्मोड़ा इलेवन के मध्य खेला गया। टास जीतकर कोबरा इलेवन ने 12 ओवरों में 112 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें अल्मोड़ा इलेवन की टीम 53 रनों में सिमट जाने से फलसीमा कोबरा इलेवन की टीम विजयी रही। इसके साथ ही श्री कर्नाटक की सहयोगी टीम ने टूनामेंट में खिलाड़ियों को क्रिकेट एवं वालीबाल किट वितरित कर किए। सभी ने श्री कर्नाटक को जन्मदिन भी बधाई दी। श्री कर्नाटक ने युवाओं से खेलों से जुड़ने के साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मनोज मेहता, रोहित मेहता, मनीष तिवारी, डा.करन कर्नाटक, गौरव अवस्थी, हेम जोशी, शुभम जोशी, रोहित शैली, अजय बिष्ट, हर्षिता तिवारी, दिव्या पाटनी, चित्रा कश्यप, रश्मि काण्डपाल, किरन कोरंगा आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments