Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती
देहरादून। पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए है। जानकारी अनुसार भूकंप के झटके बुधवार रात 12:39 पर महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है।
जिले में भूकंप के झटके जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी महसूस किये गए है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में था।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार फ़िलहाल अभी कहीं से भी कोई नुकसान की खबर नहीं आयी है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखण्ड समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके मससूस किए गए थे।