HomeUttarakhandAlmoraमांगों को लेकर गरजे राजस्व कर्मी, कलमबंद हड़ताल जारी, उग्र आंदोलन की...

मांगों को लेकर गरजे राजस्व कर्मी, कलमबंद हड़ताल जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/जैंती

राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों की उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के बनैर तले कलमबंद हड़ताल जारी है। कार्मिकों ने अल्मोड़ा और जैंती तहसील परिसर में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से समान कार्य समान वेतन, राजस्व उपनिरीक्षकों ने राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण किये जाने, समान कार्य समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान एक जनवरी 2006 से देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण एवं राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने की मांग कर रहे हैं। (आगे पढ़ें, ख़बर जारी है)

जिसके चलते वे गत 23 दिसंबर से कलमबंद हड़ताल पर हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे कार्मिकों में भारी रोष है। इस दौरान उन्होंने एक स्वर में जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, संरक्षक बलवंत सिंह देवली, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह रावत, मनीष कुमार, महिपाल सिंह पुडिर, सुमित कुमार अग्रवाल, रवि मोहन बिष्ट, कैलाश बिष्ट, हितेंद्र प्रसाद, रविश कुमार, कुलदीप जोशी, लीला गोस्वामी, देवकी देवी समेत कई राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

उधर राजस्व निरीक्षक राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ तहसील शाखा जैंती में कलम बंद हड़ताल आज भी जारी रही। तहसील उपाध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। प्रदर्शन में राम कृष्ण उप्रेती सहित तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments