HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, यहां 02 घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री, भारी...

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, यहां 02 घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री, भारी फजीहत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

अतिवृष्टि के बाद आई आपदा के बाद से अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा आज की तारीख तक बदहाल बनी हुई है। आज रविवार को एकतरफा यातायात के लिए खोले गये मार्ग पर पाडली से कैंची तक करीब 02 घंटे तक यात्री जाम में फंसे रह गये।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में हुई अतिवृष्टि के बाद से अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच बदहाल बना हुआ है। इस वीआईपी मार्ग की दशा सुधारने के लिए जो भी प्रयास अब तक हुए हैं, वह नाकाफी साबित हुए हैं। हकीकत तो यह है कि यह सड़क मार्ग अधिकांश स्थानों पर केवल एक तरफा यातायात के लिए खुल पाया है। इस बीच नये साल पर 31 का जश्न मनाने काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल आदि पहुंच रहे हैं। इस कारण जहां यातायात का सड़क पर दबाव है, वहीं शासन—प्रशासन उदासीन बना हुआ है।

आज रविवार के रोज यहां पाडली से प्रसिद्ध कैंची धाम तक हर तरह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अपने गंतव्य के लिए निकले वाहन चालक इस जाम में फंस कर व्यवस्था को कोसते हुए देखे गये। लगभग दो घंटे तक हालात ऐसे ही बने रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचने के बाद बड़ी कठिनाई से जाम खुलवाया जा सके। यात्रियों का कहना था कि नव वर्ष के आगमन के चलते एनएच पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए सुधारीकरण का काम जल्द पूरा कर मार्ग को दो तरफा यातायात के लिए खोला जाना चाहिए। साथ ही अकसर जाम लगने वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की व्यवस्था भी करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments