HomeUttarakhandAlmoraमत्स्य विभाग की योजनाओं का मिल रहा लाभ, मत्स्य पालकों को ​दिया...

मत्स्य विभाग की योजनाओं का मिल रहा लाभ, मत्स्य पालकों को ​दिया प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मत्स्य विभाग अल्मोड़ा द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ निरंतर पात्र अभ्यर्थियों को मिल रहा है। आज अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत जनपद के अनुसूचित जाति के मत्स्य पालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन सिकुड़ा बैण्ड में किया गया।

इस दौरान मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन की आद्यतन जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल (नैनीताल) के सहयोग से 40 अनुसूचित जाति के मत्स्य पालकों (40 किग्रा प्रति मत्स्य पालक) को संतुलित पेलेटेड आहार निःशुल्क वितरित किया गया।

इसके साथ पानी को जांचने वाले यंत्रों का तथा मछलियों को निरोग रखने हेतु प्रतिकारक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गयी। यह अयोजन डॉ. प्रमोद कुमार पांडे निदेशक शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल (नैनीताल) के मार्ग दर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश चन्द्रा अनुसूचित जाति उपयोजना के नोडल अधिकारी ने प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना आहार सम्बिन्धी वैज्ञानिक मत्स्य पालन पर जानकारी दी।

सहायक निदेशक मत्स्य अल्मोड़ा रितेश चन्द ने मत्स्य संरक्षण एंव संवर्द्धन पर जानकारी दी। उन्होंने इस सम्बन्ध में बताया कि अवैध तरीकों से एवं वर्षा ऋतु में मत्स्य आखेट न करें एवं मात्र बड़ी मछलियों जिनका वजन लगभग 500 ग्राम से 750 ग्राम तक की मछलियों का आखेट किया जाय। मछली मारने के लिये चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर, करेंट आदि का प्रयोग न करें। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक श्रीमति नीता पाण्डे ने विभागीय योजनाओं और जनपद में मत्स्य पालन एक नजर पर जानकारी दी।

निरीक्षक रेशम मनीष रावत ने विभागीय योजनाओं एवं रेशम कीट पालन पर जानकारी दी। मंच का संचालन वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक श्री आशू उप्रेति ने किया। इस अवसर पर प्रगतिशील मत्स्य पालक राकेश कुमार, प्रेम राम, दीवान राम, संदीप कुमार ने उनके द्वारा किये जा रहे मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं बैमोसमी सब्जी उत्पादन का अन्य मत्स्य पालकों को जानकारी दी। इस अवसर पर ललित आर्या, ठाकुर राम, विजय कुमार विनोद कुमार, बलवन्त राम, निर्मल कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments