HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Someshwar News: दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर अंतर्गत गेवापानी ​स्थित भाजपा कार्यालय में आज भाजपा स्याहीदेवी मंडल के पूर्व अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश टम्टा के नेतृत्व में कुछ ग्राम प्रधानों व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं समेत दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने सोमेश्वर की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के कार्यो व सोच से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में खाइकट्टा (डांगीखोल) के प्रधान मनोज कुमार, ग्रामसभा गलीबस्युरा के प्रधान नन्दन राम समेत ग्रामसभा सरला रौतेला से मनोहर राम, ग्रामसभा डांगीखोला से ख्याली राम, ग्रामसभा गुरना से महेश चंद्र जोशी, पूरन चन्द्र पंत, मोहन चन्द्र पंत, देवी दत्त पंत, जीवन चन्द्र पंत समेत करीब 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया है कि इनमें यूकेडी के वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान शिवराम भी शामिल हैं। जिनका भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments