HomeAccidentभयानक मंजर : पैसेंजर ऑटो पर पलटा कई टन भारी कंटेनर, 04...

भयानक मंजर : पैसेंजर ऑटो पर पलटा कई टन भारी कंटेनर, 04 की बेहद दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd

यहां व्यस्तम सड़क मार्ग पर इतना भयानक हादसा हुआ कि जिसने भी अपनी आंखों से यह सब देखा वह भीतर तक दहल गया। मंजर ही कुछ ऐसा था ! एक आटो पूरी तरह जमीन के सहारे पिचक गया था और उसमें चार शव बुरी तरह फंसे हुए थे।

दरअसल, यह हृदयविदारक घटना गत दिवस शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास रिंग रोड में घटी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 6.50 बजे आईजीआई स्टेडियम के गेट नंबर-16 के सामने रिंग रोड बाईपास के पास एक मोड़ पर यह हादसा हुआ।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सोनीपत से बड़े कंटेनर में चावल लेकर एक ट्रक तुगलकाबाद कंटेनर डिपो की ओर जा रहा था। रिंग रोड बाईपाई होते हुए कंटेनर ट्रक जैसे ही आईटीओ के नजदीक शार्प-टर्न पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और चावलों से भरा कंटेनर बराबर में चल रहे सवारी ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हल्का से अगला हिस्सा छोड़कर लगभग पूरा का पूरा ऑटो सड़क से सट गया।

मरने वालों में ऑटो चालक सुरेंद्र कुमार यादव (37), उसका भतीजा जय किशोर यादव (31) और दो सवारी कोमल सिंह (35) एवं कोमल का भांजा टाटा प्रकाश (14) शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और आबदा प्रबंधन की टीम पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो काटकर शव बाहर निकाले गये। 1हादसा इतना भयानक था कि ऑटो चालक का सिर्फ चेहरा और एक हाथ ही बाहर दिख रहे थे, जबकि अन्य मृतक सड़क पर ही कुचल चुके थे।

इस भयानक हादसे में चार हंसती—खेलते लोगों की जिंदगी छीन ली। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सुरेंद्र कुमार यादव बेहद हंसमुख स्वभाव का था। वह अपने अन्य साथियों से हंसी—मजाक करता हुआ काम पर निकला था और कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ गई। ऑटो चालक का शव जब बाहर निकला तो उसे देखने करीब 150 ऑटो चालकों का हजूम वहां उमड़ पड़ा। इस दुर्घटना में सुरेंद्र का भतीजा जय किशोर यादव भी असमय काल का ग्रास बन गया। वहीं फिरोजाबाद से मामा के साथ दिल्ली घूमने आए टाटा प्रकाश और उसके मामा कोमल सिंह दोनों की मौत इस दुर्घटना में हो गई। इन लोगों को शायद दिल्ली में मौत ने ही आमंत्रित किया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments