HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: राजकीय इंटर कालेज हवालबाग के निर्धन बच्चों को बांटी स्वेटरें

Almora News: राजकीय इंटर कालेज हवालबाग के निर्धन बच्चों को बांटी स्वेटरें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रेंज रानीखेत के वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार टम्टा व अल्मोड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य ने 38 निर्धन विद्यार्थियों को स्वेटरें वितरित की।

इयके लिए कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल व सह संयोजक हिमांती टम्टा ने वन क्षेत्र अधिकारियों से संपर्क किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी की अध्यक्षता में गठित शिक्षक—शिक्षिकाओं की समिति ने इसके लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार टम्टा ने बच्चों को परिश्रम को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, तो मोहन राम आर्य ने वन विभाग की जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी ने वन क्षेत्र अधिकारियों के इस कार्य को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के संयोजक व प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल ने विद्यालय द्वारा कोसी पुनर्जनन के लिए किये गए प्रयासों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रवक्ता मोती प्रसाद साहू द्वारा विद्यालय की प्रगति आख्या रखी गयी। कार्यक्रम में नवनीत कुमार पाण्डे, तारा दत्त भट्ट, मोती प्रसाद साहू, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडेय, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी, विक्रम, इंद्रा मर्तोलिया आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments