HomeUttarakhandAlmoraसियासी हलचल: आज रात अल्मोड़ा पहुंचेगी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी, कल चार...

सियासी हलचल: आज रात अल्मोड़ा पहुंचेगी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी, कल चार जिलों के दावेदारों से होगी मुखातिब

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा चुनाव का समय करीब आते ही राजनैतिक सर​गर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल पहले से ही सक्रिय हो चले हैं। इसी क्रम में कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आज रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नामित उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे व कमेटी के सदस्य अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। यह कमेटी यहां अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़, चंपावत व बागेश्वर जिलों की विधानसभाओं के दावेदारों से मुखातिब होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उक्त जानकारी जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने दी है। उन्होंने बताया कि दावेदारों से कमेटी की मुलाकात का कार्यक्रम सर्किट में सुबह 10 बजे से होगा। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दावेदारों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि में कमेटी के समक्ष हाजिर होवें। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों से इस मौके पर उपस्थित रहने को कहा है।
ये निर्धारित है कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार कल शनिवार को कमेटी के चेयरमैन व सदस्य 10 बजे से 10:30 बजे तक अल्मोड़ा विधानसभा,10:30 बजे से 10:45 तक जागेश्वर विधानसभा, 10:45 से 11 बजे तक सोमेश्वर विधानसभा, 11 बजे से 11:15 तक रानीखेत विधानसभा, 11:15 से 11:30 द्धाराहाट विधानसभा, 11:30 से 12 बजे तक सल्ट विधानसभा, 12 बजे से 12:15 तक धारचूला विधानसभा, 12:15 से 1 बजे तक डीडीहाट विधानसभा, 1 बजे से 1:30 तक पिथौरागढ़ विधानसभा, 1:30 से 2 बजे तक गंगोलीहाट विधानसभा, 2:30 से 3 बजे तक लोहाघाट विधानसभा, 3 बजे से 3:15 तक चम्पावत विधानसभा, 3:15 से 3:45 तक कपकोट विधानसभा तथा 3:45 से 4:15 तक बागेश्वर विधानसभा के दावेदारों के साथ मुलाकात करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments