HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रा. महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में स्पर्श गंगा अभियान शिविर, जागरूकता रैली

अल्मोड़ा : रा. महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में स्पर्श गंगा अभियान शिविर, जागरूकता रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्पर्श गंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में एक दिवसीय शिविर शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में विविध कार्यक्रमों के अलावा जागरूकता रैली भी निकाली गई।

शिविर में छात्र—छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नदियां मानव जीवन का अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जसवीर सिंह ने ‘स्पर्श गंगा दिवस’ आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए प्राकृतिक जल धाराओं गाढ़-गधेरों, तालाबों की स्वच्छता, निर्मलता, पावनता व स्वच्छ जल के महत्व को बताया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में स्वयंसेवी ज्योति व किरन ने मां गंगा की निर्मलता व पावनता के विषय में कविता का गायन भी किया। जिसके जरिए गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने इस अभियान के तहत गांव में जन जागरूकता रैली भी निकाली तथा महाविद्यालय के निकटवर्ती गांव शाहकंडे में जाकर वहां के प्राकृतिक जल स्रोत व नोलो की सफाई कर वहां के पानी को पीने योग्य बनाया।

स्वयं सेवियों ने नदियों एवं जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखने एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेवकों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जसवीर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. मनोज कुमार भोज, डॉ. राजीव कुमार सक्सेना, देवेंद्र कुमार, हिमांशु पंत तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments