HomeBreaking Newsमहिला ने ​लगाए दहेज प्रताड़ना, पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप,...

महिला ने ​लगाए दहेज प्रताड़ना, पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना, पति पर शराब पीकर मारपीट व अप्राकृतिक संबंध बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखानी कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कमलुवागांजा निवासी सविता बिष्ट ने कहा है कि उसका विवाह 01 दिसमबर 2017 को अंकुश बिष्ट पुत्र विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी काशी राम नगर, मुरादाबाद के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये, लेकिन दहेज लोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कार्य में सास व ससुर भी उसके पति का साथ देने लगे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों ने उसकी देखरेख से साफ इंकार कर दिया।

महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर मारपीट करता। इस बीच उसे मारपीट कर दूधमुंहे बच्चे के सा‌थ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति से स्वयं के साथ-साथ मायके पक्ष को भी जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments