HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भैसियाछाना में गत रात्रि से ठप पड़ी है विद्युत आपूर्ति,...

अल्मोड़ा : भैसियाछाना में गत रात्रि से ठप पड़ी है विद्युत आपूर्ति, लाइन में गिरे हैं पेड़

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। विकासखंड भैसियाछाना में विगत रात्रि से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। स्थानीय नागरिकोंं का आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने पेड़ काट विद्युत पोलों में गिरा दिये, जिसके बाद से यह समस्या आ गई है। यहां बिजली की लाइने बीते दिवस से ही क्षतिग्रस्त हैं। अलबत्ता स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र में विद्युत लाइनों में गिरे पेड़ों को काट हटाने का काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में आए दिन शरारती तत्व बिजली की लाइन में छेड़छाड़ करते रहते हैं, जिससे कई बार विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। लोगों का कहना है ​वन विभाग को पेड़ काटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। इधर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा दीन दयाल पांगती ने कहा कि बीते दिवस आई बारिश के बाद कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया है। प्रभावित हुई विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के लिए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आदेशित कर दिया है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments