HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक पर भालू का हमला, गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

उत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक पर भालू का हमला, गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

ADVERTISEMENTSAd

यहां एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह घटना उत्तरकाशी के ओल्या गांव की है। गत देर शाम भालू ने प्रदीप भट्ट 24 साल पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले के दौरान युवक के सर पर गहरे जख्म हैं। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बताया जा रहा है ​युवक गोशाला जा रहा था। इसी बीच एक भालू उस पर झपट पड़ा। पहले उसे जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा पहले उसे हायर सेंटर दून हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments