HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हर्षित कांडपाल, पूजा पपनै व विद्याश्री...

अल्मोड़ा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हर्षित कांडपाल, पूजा पपनै व विद्याश्री रही अव्वल

ADVERTISEMENTS

राइंका अल्मोड़ा में अक्षय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रतियोगिताएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में अक्षय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। निबन्ध में हर्षित कांडपाल, भाषण में पूजा पपनै तथा चित्रकला प्रतियोगिता में विद्याश्री प्रथम रही।

प्रतियोगिता में विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मुख्य अतिथि तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। निबन्ध प्रतियोगिता में हर्षित कांडपाल प्रथम, दीपक कुमार द्विवतीय तथा चेतना आर्य तृतीय रहे। भाषण में राइंका द्वाराहाट की पूजा पपनै, जीजीआईसी रानीखेत की आकांक्षा बोरा द्विवतीय तथा हिमानी भट्ट व ललित जोशी तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्याश्री प्रथम, रिंकी राणा द्विवतीय तथा शुभम बिष्ट तृतीय रहे। क्रमश: 2 हजार, 1500 व एक हजार रूपये की धनराशि प्रथम, द्विवतीय व तृतीय रहे प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, उरेडा के परियोजना अधिकारी जीएस मल्होत्रा, धीरेंद्र पटवाल व गोविंद मेहरा मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जगदीश पांडे, मदन भंडारी, ललित प्रकाश, प्रेरणा गुरूरानी, राजेश बिष्ट, राजेंद्र पंत, राम चंद्र रौतेला, हेमलता वर्मा, आशुतोष साह, गोविंद रावत आदि ने योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments