HomeUttarakhandAlmoraचोरी के डेढ़ साल बाद उसी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे पति—पत्नी, स्वर्णकार...

चोरी के डेढ़ साल बाद उसी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे पति—पत्नी, स्वर्णकार ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां माल रोड स्थित सुनार की दुकान में एक दंपत्ति ज्वेलरी चोरी की नियत से पहुंच गये। हैरानी की बात तो यह है कि यह वही पति—पत्नी थे, जो स्वर्णकार की दुकान में डेढ़ साल पहले चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस घटना की पुनरावृत्ति करने के लिए यह पुन: उसी दुकान में पहुंच गये, लेकिन सजग सुनार इन्हें पहचान गया और उसने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस दंपत्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माल रोड स्थित एक स्वर्णकार का प्रतिष्ठान है। आज दोपहर एक दंपत्ति दुकान में पहुंचा और इन्होंने सोने के आभूषण दिखाने को बोला। स्वर्णकार के अनुसार शुक्रवार को भी यह आभूषण देखने आये थे, लेकिन उसने इन्हें दिखाने से मना कर दिया था। आज शनिवार को यह दोनों पुन: दुकान पर पहुंच गये। स्वर्णकार ने बताया कि उन्हें अच्छी तरह ज्ञात है कि यही पति—पत्नि उसकी दुकान से डेढ़ साल पहले एक स्वर्ण आभूषण चोरी कर चुके थे, जिसकी सूचना उसने पुलिस को भी दी थी। डेढ़ साल बाद भी वह इस दंपत्ति को इसलिए पहचान गया, क्योंकि उसकी दुकान के सीसीटीवी में इनकी हरकतें दर्ज हो चुकी थीं। गत दिवस भी उसने इस दंपत्ति को इसी कारण आभूषण दिखाने से मना कर दिया, क्योंकि उसे ज्ञात था कि डेढ़ साल पहले इन्होंने उसकी दुकान से चोरी ​की थी। इसके बावजूद इस दंपत्ति की हिम्मत इतनी खुल ​गई कि मना करने के बावजूद यह दोबारा आभूषण दिखाने की जिद पर अड़ गये। जिस कारण उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलवा लिया। जिसके बाद पुलिस इस दंपत्ति को कोतवाली लेकर चली गई।

स्वर्णकार ने बताया कि जब उसने दंपत्ति द्वारा डेढ़ साल पहले की गई चोरी का जिक्र किया तो पहले यह लोग साफ मुकर गये। फिर उसने उनकी पुरानी सीसीटीवी फुटेज दिखा दी। जिसके बाद यह पति—पत्नी उसके हाथ—पांव जोड़ माफी भी मांगने लगे। स्वर्णकार का कहना है कि उनका पुलिस से सिर्फ यही आग्रह है कि इस दंपत्ति ने डेढ़ साल पहले जो आभूषण चुराया है उसे वह ज्वैलरी अथवा उसकी रकम वापस मिल जाये। तब वह इस दंपत्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दंपत्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments