HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की उप समितियों का गठन, 14 दिसंबर...

अल्मोड़ा : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की उप समितियों का गठन, 14 दिसंबर को रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा मेनेजिंग कमेटी द्वारा निर्वाचन के उपरांत अपनी उप समितियों का गठन किया गया, जिसमें एग्जीक्यूटिव कमेटी, वित्तीय समिति, स्वास्थ्य समिति, आपदा प्रबंधन समिति तथा ब्लॉक स्तर पर रेडक्रॉस को गति देने के लिए समिति बनाकर ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।

सभी समितियों का सर्व सम्मति से विधिवत गठन किया गया। बैठक के बाद रेडक्रॉस सोसाइटी ने निर्णय लिया कि 14 दिसम्बर को एक भव्य रैली का आयोजन की किया जाएगा, जिसमें रेडक्रॉस के सदस्यों के साथ रंगकर्मियों द्वारा सांस्कृतिक गीतों द्वारा भी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
रेडक्रॉस के चेयरमैन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों का आभार जताते हुए उनसे पूरी ऊर्जा के साथ रेडक्रॉस द्वारा जनहितार्थ सेवाकार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, गिरीश मल्होत्रा, आशीष वर्मा, नवीन बिष्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, बीएस मनकोटी, रीता दुर्गापाल, संजय अग्रवाल आदि ने विचार रखे। सदन में उपस्थित सभी आगंतुकों का अवैतनिक सचिव डॉ. दीपांकर डेनियल ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन रेडक्रॉस प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन मनीष तिवारी ‘मनी नमन’ ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments