HomeUttarakhandAlmoraआप कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सीडीएस विपिन रावत व अन्य शहीदों को दी...

आप कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सीडीएस विपिन रावत व अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कल तमिलनाडु में हुई विमान दुर्घटना में देवभूमि उत्तराखंड की शान दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों के निधन पर यहां शोक की लहर है। आज बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने स्थानीय कार्यालय में एकत्रित होकर शोकसभा कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आप नेता जितेंद्र फुलारा ने कहा कि बिपिन रावत ने 1978 में आईएमए से sword of honour लेने के बाद उन्होंने भी अपने पिताजी की तरह गोरखा रेजिमेंट को चुना और उसके बाद अपनी जाबांजी, बहादुरी से वो सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचे। उसके बाद पहली बार सृजित पद सीडीएस में बतौर उनको देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली।

गोरखा रेजिमेंट के इस सिपाही ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए बारामुला व उरी में बड़े आतंकी ऑपेरशन को भी अंजाम दिया और वह देश के 26वें आर्मी चीफ भी बने। ऐसे महान और जांबाज व्यक्तित्व के योगदान को देश व समाज सदैव याद रखेगा। बिपिन रावत का आकस्मिक निधन देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में प्रभारी अमित जोशी, अखिलेश टम्टा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोहित भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, नवीन आर्य, पंकज जोशी, संदीप नयाल, मनोज गुप्ता, पूरन सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, अफसान खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments