HomeBreaking Newsनिरीक्षण को पहुंचे शिक्षा अधिकारी से प्रधानाचार्य की भिड़ंत, कोतवाली पहुंचा मामला

निरीक्षण को पहुंचे शिक्षा अधिकारी से प्रधानाचार्य की भिड़ंत, कोतवाली पहुंचा मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां आदर्श समाज का निर्माण करने वाले शिक्षकों का आपसी झगड़ा आज कोतवाली पहुंच गया। राइंका बनपूलपुरा के प्रधानाचार्य ने समग्र शिक्षा अधिकारी पर गाली गलौज व अभद्रता के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

दरअसल, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के प्रधानाचार्य ने समग्र शिक्षा ‌अधिकारी पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रधानाचार्य ने कहा है कि समग्र शिक्षा से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण करने के लिए समग्र शिक्षा अधिकारी पुष्पेश सांगा विद्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए। आरोप है कि इस बीच वह बिना अनुमति प्रधानाचार्य कक्ष की वीडियोग्राफी करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर उनके साथ गाली—गलौज शुरू कर दी गई। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments