HomeUncategorizedबागेश्वर : नगर में जाम से लोग परेशान, फंसी स्कूल बस

बागेश्वर : नगर में जाम से लोग परेशान, फंसी स्कूल बस

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। नगर में जाम के झाम ने लोगों का ठंड में भी पसीना निकाल दिया है। यहां जाम आम हो गया है। मंगलवार को कांडा मार्ग स्थित मीट मार्केट से लेकर भागीरथी बायपास तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी जाम में फंस गई। बाद में पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला।

इस दौरान जाम में फंसे लोग परेशान रहे। इन दिनों मार्ग पर नानी निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस कारण हर आधे घंटे में जाम लग रहा है। लोगों ने पुलिस से स्कूल समय में जाम से निजात दिलाने की मांग की है। इधर यातायात प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस हर चौराहे पर तैनात है। कांडा मार्ग पर इन दिनों नाली निर्माण हो रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है।

क्रिटिकल केयर में नर्स प्रैक्टिशनर में प्रथम स्थान, कल्पना जोशी राज्यपाल से सम्मानित – दीजिए बधाई

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments