HomeDelhiब्रेकिंग न्यूज़ : 'मिर्जापुर' के 'ललित' ब्रह्मा मिश्रा की मौत, फ्लैट के...

ब्रेकिंग न्यूज़ : ‘मिर्जापुर’ के ‘ललित’ ब्रह्मा मिश्रा की मौत, फ्लैट के बाथरूम में मिली लाश

नई दिल्ली। पॉप्युलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ललित का किरदार निभाने वाले ऐक्टर ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) का निधन हो गया है। ब्रह्मा मिश्रा का शव मुंबई में उनके फ्लैट के बाथरुम में मिला है। इसके बाद उनके शव को कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, ऐक्टर दिव्येंदु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रह्मा मिश्रा को श्रद्धांजलि दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जा रहा है कि ब्रह्मा मिश्रा के फ्लैट से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस ने फ्लैट के अंदर जाकर देखा तो ब्रह्मा मिश्रा का शव बाथरूम में पडा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मा मिश्रा ने 29 नवंबर को सीने में दर्द की शिकायत की थी और एक डॉक्टर ने उन्हें दवा लेने के बाद घर भेज दिया था। रिपोर्टों का दावा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है।

उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नए मामले, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

ब्रह्मा मिश्रा के निधन पर ‘मिर्जापुर’ के ‘मुन्ना भइया’ यानी दिव्येंदु ने शोक जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रह्मा मिश्रा के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘भगवान आपको शांति दे ब्रह्मा मिश्रा। हमारा ललित अब नहीं रहा। आप सभी उनके लिए प्रार्थना करें।’

बताते चलें कि ब्रह्मा मिश्रा ने साल 2013 में आई फिल्म ‘चोर चोर सुपर चोर’ से बॉलिवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘मिर्जापुर’ के अलावा ‘केसरी’, ‘माउंटेन मैन’, ‘बद्री की दुल्हनिया’, ‘सुपर 30’ और ‘दंगल’ और कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं। भोपाल के रहने वाले ब्रह्मा मिश्रा ने हाल ही अपना जन्मदिन मनाया था।

बड़ी खबर : भारत तक पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, कर्नाटक में मिले 2 लोग पॉजिटिव

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच : सड़क पर गड्डे या गड्डों में बना दी है सड़क !

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments