HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : दीपक रावत बने कुमाऊं के नए कमिश्नर, पहले भी...

ब्रेकिंग न्यूज़ : दीपक रावत बने कुमाऊं के नए कमिश्नर, पहले भी रह चुके हैं नैनीताल के जिलाधि‍कारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नैनीताल। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी दीपक रावत को कुमाऊं का नया कमिश्नर बनाया गया है। गुरुवार यानी कल उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। बता दें कि दीपक रावत नैनीताल में बतौर जिलाधि‍कारी भी सेवाएं दे चुके हैं। वह अपनी कार्यशैली के कारण बेहतर प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आईएएस अधिकारी दीपक रावत मूलरूप से मसूरी के निवासी हैं। वह अपनी खास कार्यशैली के लिए काफी चर्चाओं में रहते हैं। उनके प्रशंसकों ने दीपक रावत फैंस क्लब के नाम से फेसबुक पर पेज बनाया हुआ है। यूट्यूब पर भी उनकी अच्‍छी-खासी फालोइंग है। जिलाधिकारी रहने के दौरान दीपक रावत कुमाऊं के कार्यवाहक कमिश्नर की भी जिम्मेदारी उठा चुके हैं।

मसूरी में प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से उन्होंने इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद जेएनयू से एमफिल किया। बताया जाता है कि उच्च शिक्षा के दौरान दीपक रावत की मुलाकात बिहार के होनहार छात्रों से हुई। ये छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उनसे प्रभावित होकर इन्होंने भी तैयारी शुरू कर दी। 2007 में दीपक रावत ने सिविल सेवा परीक्षा पास की और वह उत्तराखंड कैडर के अफसर बन गए।

उत्तराखंड : कोविड-19 के न्यू वैरिएंट को लेकर सरकार ने जारी की नई SOP,जारी किए ये दिशा निर्देश

Big News : देश में महंगाई की मार, आज 01 दिसंबर से यह चीजें हुई महंगी

उधम सिंह नगर : SSP ने किए ताबड़तोड़ तबादले, 1 इंस्पेक्टर समेत 24 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments