उत्तराखंड (बड़ी खबर) : शासन ने किए 35 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

0
11 सीनियर IAS के ट्रांसफर, 3 मंडलों के कमिश्नर बदले
सांकेतिक फोटो

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल कर दिया है। जिसमें 35 आईएएस और पीसीएस अधिकारी शामिल है। उधम सिंह नगर जिले की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को हटाया गया है उनकी जगह युगल किशोर पंत को उधम सिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही साथ ही शासन से लेकर फील्ड में तैनात पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं देखें पूरी लिस्ट…


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति तथा सूचना प्रौद्योगिकी का पदभार वापस लिया गया है।

अमित सिंह नेगी से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना अधिकारी यूजीवीएस आईएपी की जिम्मेदारी दी गई है।

शैलेश बगोली को आबकारी सचिव बनाया गया है।

रितेश झा को सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है।

सचिन कुर्वे से सचिव आबकरी का पदभार वापस लिया गया है।

सौजन्या से सचिव वित्त, वैकल्पिक ऊर्जा का पदभार वापस लिया गया है।

हरबंस सिंह चुघ से सभी विभाग वापस लिए गए क्योंकि वह आज रिटायर हो गए हैं।

बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव राजस्व का पदभार वापस लिया गया है।

विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई।

सुशील कुमार को आयुक्त गढ़वाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई।

रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम बोर्ड का पदभार वापस लिया गया है। और सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई।

रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

चंद्रेश कुमार यादव को सचिव श्रम और अध्यक्ष उत्तराखंड भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई।

विनोद कुमार सुमन को सचिव राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी दी गई।

दीपेंद्र कुमार चौधरी से तकनीकी शिक्षा परिवहन की जिम्मेदारी वापस ली गई। और सचिव परिवहन की जिम्मेदारी दी गई।

आनंद श्रीवास्तव को परियोजना प्रबंधक यूएओपी की जिम्मेदारी दी गई।

डीएम उधमसिंहनगर के पद से रंजना राज गुरु को हटाया और युगल किशोर पंत को उधमसिंहनगर जिले का नया डीएम बनाया गया।

अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस की जिम्मेदारी दी गई।

युगल किशोर पंत को उधमसिंहनगर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया।

रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव संस्कृति धर्मस्व महानिदेशक संस्कृति व आयुक्त परिवहन बनाया गया।

नितिन सिंह भदौरिया को आयुक्त आबकारी बनाया गया।

स्वाति भदौरिया से अपर सचिव संस्कृति नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी वापस ली गई।

सुमन सिंह वल्दिया को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई।

सुरेश चंद्र जोशी को अपर सचिव बाल विकास व सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई।

राजेंद्र कुमार को अपर सचिव समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई।

बीएस फिरमाल को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई।

बंशीधर तिवारी को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई।

चंद्र सिंह धर्मशक्तु को अपर सचिव समाज कल्याण व आयुक्त निशक्तजन की जिम्मेदारी दी गई।

विनोद गिरी गोस्वामी से परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी वापस ली गई।

प्रकाश चंद दुमका को सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की जिम्मेदारी दी गई।

बंसी लाल राणा को सचिव सूचना आयोग की जिम्मेदारी दी गई।

श्याम सिंह राणा को स्टाफ आफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद के पद पर भेजा गया।

उधम सिंह नगर ब्रेकिंग : SSP ने किए ताबड़तोड़ तबादले, 1 इंस्पेक्टर समेत 24 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

ADVERTISEMENTS