HomeUttarakhandUdham Singh Nagarयूएस नगर : यहां दुकान में चोरी करते समय लगी आग, चोर...

यूएस नगर : यहां दुकान में चोरी करते समय लगी आग, चोर हुए फरार – लाखों का सामान जलकर राख

ADVERTISEMENTS

काशीपुर। पुरानी अनाज मंडी में स्थित एक बैकरी की दुकान की छत पर रखे हजारों रूपये कीमत की सरिया को देर रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने छत का दरवाजा तोड़कर अंदर से इनवर्टर चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान शॉट सर्किट के कारण दुकान में आग भड़क उठी। अग्निकांड की इस घटना में लाखों का कीमती सामान जलकर स्वाहा हो गया। इस मामले में दुकानदार द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक मौहल्ला ओझान निवासी एंकात जैन पुत्र रजत कुमार जैन की चीमा रेलवे क्रॉसिंग के समीप पुरानी अनाज मंडी में ईजेएस बैकर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। पता चला है कि रोजाना की भांति एंकात जैन गत शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। इस दौरान घात लगाए अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़ गये और छत पर रखा लगभग एक कुंतल सरिया चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने छत का दरवाजा तोड़ दिया। वह अंदर घुसे, दुकानदार ने बताया कि सीढ़ी पर विद्युत उपकरण रखे थे। दुकानदार का अनुमान है कि इंवर्टर चोरी करते हुए शॉट सर्किट के कारण दुकान में आग भड़क उठी।

यूएस नगर : ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

आग लगते ही चोर मौके से भाग निकले। अग्निकांड की जद में आकर दुकान के अंदर रखे दो इनवेटर, चार बैटरी, दो चेंज ओवर, दो मैन पैनल समेत वायरिंग व लाखों के अन्य कीमती सामान जलकर स्वाहा हो गये। आज शनिवार सुबह जब उसने दुकान पर पहुंचकर शटर उठाया तो अंदर से धुंआ उठता देख इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गयी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भड़की आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments