HomeUttarakhandAlmoraAlmora : संडे मार्केट को लेकर फैसला स्वागत योग्य, समर्थन में आया...

Almora : संडे मार्केट को लेकर फैसला स्वागत योग्य, समर्थन में आया फड़ यूनियन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

संडे मार्केट में सिर्फ पूर्व से पंजीकृत व सप्ताह में छह दिन फड़ लगाने वाले फड़ व्यापारियों को ही फड़ लगाने की इजाजत देने संबंधी व्यापार मंडल के फैसले का रजिस्टर्ड फड़ व्यापारियों ने समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में लगने वाली संडे मार्केट में बाहरी और गैर पंजीकृत लोगों को फड़ लगाने की इजाजत नहीं देने का फैसला नगर व्यापर मंडल की ओर से लिया गया है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने गत दिवस जारी बयान में कहा था कि नगर में संडे मार्केट में लग रहे बाहर के फड़ों का नगर व्यापार मंडल निरीक्षण करेगा और जो 6 दिन फड़ लगाते हैं, केवल वही फड़ लगाएंगे। मात्र ऐसे लोगों को ही अनुमति मिलेगी, जो नगर पालिका में रजिस्टर्ड हैं। चेतावनी दी थी कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति फड़ लगाएगा तो उसे हटाया जाएगा।

इधर आज व्यापार मंडल के इस फैसले के समर्थन में रजिस्टर्ड फड़ व्यापारी यूनियन ने खुलकर समर्थन किया है। फड़ यूनियन के अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने कहा कि यह पहले से तय है कि सिर्फ रजिस्टर्ड फड़ व्यापारी और जो 6 दिन फड़ लगाता है उन्हीं को रविवार को भी फड़ लगाने का अधिकार है। अतएव रजिस्टर्ड फड़ यूनियन नगर व्यापार मंडल के इस फैसले के साथ है। स्वागत करने वालों में यूनियन के अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या के अलावा अजीम अंसारी, गोपाल सिंह, रिंकू गुफ्ता, नाजिम, मोहसिन, मनोज आदि शामिल हैं। व्यापार मंडल ने इस सहयोग के लिए रजिस्टर्ड फड़ व्यापारियों का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments