HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बारात की बस ने युवक को मारी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बारात की बस ने युवक को मारी टक्कर, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक को अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को एक घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार गफूरबस्ती, बनभूलपुरा निवासी 35 वर्षीय हबीब अहमद पुत्र बंदू अहमद बीते दिवस बृहस्पतिवार को हीरानगर में लकड़ी बीनने गया था। इस बीच उसे अनियंत्रित गति से आ रही बारात की बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments