HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : घने कोहरे के बीच भी आराम से होगा ट्रेनों...

बड़ी ख़बर : घने कोहरे के बीच भी आराम से होगा ट्रेनों का संचालन, क्रू-लॉबीयों को मिली 162 एंटी फोग डिवाइस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने घने कोहरे से बीच भी ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी पहल करते हुए 162 एंटी फोग डिवाइस लोको क्रू लॉबीयों में उपलब्ध करा दी है।

अब घने कोहरे के बीच भी ट्रेन संचालन करने में लोको पायलट को आसानी होगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन संचालन में समय की बचत के साथ यात्रियों की सुरक्षा का भी बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किया जा सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल की समस्त क्रू-लॉबीयों में यानी कि जहां पर से लोको पायलट ट्रेनों के संचालन हेतु निकलते हैं उस जगह 162 अत्याधुनिक एंटी-फॉग डिवाइस उपलब्ध करा दी गईं हैं, जिन्हें लोको पायलट उपयोगार्थ ले जाते हैं और ड्यूटी समाप्त होने पर दुबारा क्रू-लॉबी में जमा करा देते हैं। यह क्रम नियमित रूप से चलता रहता है।

उन्होंने बताया कि एंटी-फॉग डिवाइस ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम पर आधारित है। यह डिवाइस में रूट के सभी सिगनलों एवं क्रासिंग की जानकारी होती है। यह डिवाइस लोको पायलट को 500 मीटर पहले सिगनलों एवं क्रासिंग की जानकारी दे देता है। इससे सिगनल के एक किलीमीटर पहले ही डिवाइस का अलार्म बजने लगता है और लोको पायलट सतर्क होकर ट्रेन का संचालन करता है। जिस कारण संरक्षित ट्रेन संचालन को सुनिश्चित किया जाता है। एंटी—फॉग डिवाइस उपलब्ध होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब ट्रेनों का संचालन विपरीत मौसम में भी आराम से हो पायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments