HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : संभागीय परिवहन कार्यालयों के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, पदों में...

बागेश्वर : संभागीय परिवहन कार्यालयों के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, पदों में कटौती से है नाराज

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में कटौती होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर संभागीय परिवहन कार्यालयों के मिनिस्टीरियल कर्मचारी बेमियादी हड़ताल जारी है। उन्होंने गुरुवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिससे वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ। परेशान लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि एक साल पूर्व परिवहन विभाग ने नया ढांचा स्वीकृत किया था। उसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार कम दर्शाया गया है। परिवहन सचिव ने त्रुटि को सही करने के लिए निर्देश दिए थे। लंबे समय बाद भी इस लगती को सुधारा नहीं जा सका है।

इस कारण कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में कटौती करने के बजाय इन पदों को बढ़ाया जाना चाहिए था। पदों को पूर्ववत रखते हुए कर्मचारियों का प्रमोशन किया जाए। इस मौके पर यतीन तिवारी, भुवन मिश्रा, निश्चय जोशी, चंद्रपाल मौर्या आदि थे।

Uttarakhand : UKSSSC ने जारी की इस भर्ती परीक्षा की तारीख

उत्तराखंड के इस जिले में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, देखें आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments