HomeUttarakhandAlmoraजरूरी सूचना : नानक जयंती पर कल 19 नवंबर को बंद रहेगी...

जरूरी सूचना : नानक जयंती पर कल 19 नवंबर को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गुरू नानक जयंती पर कल 19 नवंबर, 2021, शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अल्मोड़ा बाजार भी बंद रहेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

देवभूमि उद्योग व्यापारम मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने यहां जारी बयान में बताया कि गुरू नानक जयंती पर कल शुक्रवार को 19 नवंबर को अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरू नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सबसे पहले गुरू थे। उनकी जयंती को सिख धर्म में प्रकाश पर्व या गुरू परब के नाम से मनाया जाता है। ये सिख धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दिन सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं और गुरू द्वारों में सबद कीर्तन का आयोजन होता है। लोग अपने घरों और गुरूद्वारों को रोशनी से सजाते हैं और शहर भर में लंगरों लगाए जाते हैं। गुरू नानक जयंति या गुरू परब कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मानाई जाती है। इस साल गुरू परब 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरू नानक न सिर्फ सिखों के बल्कि सभी धर्मों के गुरू हैं। अतएव गुरू नानक जयंती का पर्व सभी धर्मों के लोग मनायेंगे। अतएव कल अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments