HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पढ़ाई की उम्र में यह धंधा ! स्मैक के साथ...

Almora : पढ़ाई की उम्र में यह धंधा ! स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार, कीमत 82 हजार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा पुलिस ने लमगड़ा के रहने वाले दो युवकों को कुल 08.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 82 हजार 200 रूपये बतायी जा रही है। चिंतनीय पहलू तो यह है कि गिरफ्तार किये गये लड़कों की उम्र महज 18 और 19 साल है। यानी यह साफ है कि कालेज पढ़ने की उम्र में आज की युवा पीढ़ी में शामिल कुछ भटके हुए युवक नशे के अवैध कारोबार से भी जुड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशे के अवैध कारोबार कर युवाओं का जीवन बरबाद करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में नशे के सौदागरों पर अल्मोड़ा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गत दिवस चौकी प्रभारी धारानौला उप निरीक्षक संजय जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ देर रात चेकिंग की गई। इस बीच चैक पोस्ट लोधिया के पास संदिग्ध प्रतीत हो रहे 02 युवकों को रोका गया। इस दौरान उनके पास से स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में शामिल विशाल बिष्ट उम्र 18 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम हुना पोस्ट बजवाड थाना लमगड़ा के पास से 05.04 ग्राम तथा उसके साथी पंकज बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र सुन्दर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पौधार, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 03.18 ग्राम स्मैक तथा एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। उक्त दोनों पास से कुल 08.22 ग्राम स्मैक कीमत 82 हजार 200 रूपये व एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार ने बताया कि आरोपी बरामदा स्मैक को रुद्रपुर से खरीद कर ला रहे थे तथा छोटी—छोटी पुड़िया बनाकर बेचकर मुनाफा कमाने के साथ—साथ युवाओं के शरीर में जहर घोल रहे थे। इधर चौकी प्रभारी धारानौला संजय जोशी ने बताया कि यह दोनों लड़के लमगड़ा से सिर्फ इंटर तक पढ़े हैं और अब पढ़ना—लिखना छोड़ इस तरह के कामों में लग गये। पुलिस टीम में उनि संजय जोशी (प्रभारी चौकी धारानौला), कानि. संतोष सिंह, कानि. हिमांशु व आनन्द नबियाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments