HomeUttarakhandAlmoraपुलिस परिवार के बच्चों ने की खूब मौज—मस्ती, चिड़ियाघर एवं इको पार्क...

पुलिस परिवार के बच्चों ने की खूब मौज—मस्ती, चिड़ियाघर एवं इको पार्क की सैर

ADVERTISEMENTSAd
  • बाल दिवस पर पुलिस परिवार के 60 बच्चों को कराया सैर—सपाटा
  • डॉ. अलकनंदा आशोक की प्रेरणा और ​श्रीमती हेमा बिष्ट की पहल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अध्यक्ष UPWWA उत्तराखंड डॉ. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से संस्था की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट के निर्देशन में बाल दिवस पर पुलिस परिवार के 60 बच्चों को इको पार्क व चिड़ियाघर की सैर कराई गई। पीआरओ हेमा ऐठानी के साथ सैर—सपाटे पर निकले बच्चों ने प्रकृति के बीच जमकर मौज—मस्ती व ज्ञान अर्जन किया।

दरअसल, डॉ. अलकनन्दा अशोक का यह मानना है कि बच्चों का निरंतर शारीरिक व मानसिक विकास होना चाहिए। इसके लिए बच्चों के मनोरंजन के लिए समय—समय पर विविध क्रिया कलाप कराये जाते हैं। संस्था की जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमा बिष्ट ने यह पाया कि मौजूदा दौर में अधिकांश बच्चे घरों में भी कैद होकर रह जाते हैं। उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सैर—सपाटा भी बेहद जरूरी है।

जिस पर आज बच्चों की मन की मुराद पूरी करते हुए बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को पीआओ हेमा ऐठानी द्वारा इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपनी टीम के साथ पुलिस परिवार के कुल 60 बच्चों को अल्मोड़ा के चिड़ियाघर डियर पार्क तथा सिमतोला पार्क ले जाया गया। आज का दिन देश के भावी निर्माता बच्चों के लिए समर्पित करते हुए बच्चों को एक साथ खुशनुमा माहौल में समय बिताने को मिला। चिड़ियाघर में तेंदुआ (मालती एवं टीटू), हिरन सांभर भालू आदि को देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सिमतोला इको पार्क में बच्चों ने खूब झूले झूले तथा विभिन्न प्रकार के खेल खेलकर खूब मौज मस्ती की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments