Almora : चंदन मेहता बने भाजपा युवा मोर्चा जागेश्वर मंडल अध्यक्ष, हर्ष की लहर
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के युवा और समर्पित कार्यकर्ता चंदन मेहता को जागेश्वर मंडल का भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। पार्टी नेतृत्व ने आशा जताई है कि चंदन मेहता पार्टी हित में कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ेंगे।
इधर चंदन मेहता ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे। उन्होंने इसके लिए जिला अध्यक्ष रवि रौतेला व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट का आभार जताया है। इधर चंदन मेहता के युवा मोर्चा जागेश्वर मंडल अध्यक्ष बनने पर दीपक सिंह, नवीन सिंह, गोकुल सिंह, पंकज बिष्ट, लाल सिंह, पवन मेहता, मोहन सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह, कमल सिंह आदि ने हर्ष जताया है। साथ ही मेहता के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की संस्तुति पर चंदन मेहता का मनोनयन किया है।