HomeUttarakhandAlmoraभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को अल्मोड़ा में, जोरदार स्वागत...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को अल्मोड़ा में, जोरदार स्वागत की तैयारी

ADVERTISEMENTS
  • तैयारी बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारी
  • नड्डा की होगी विशाल जनसभा
  • शहर के प्रतिष्ठित लोगों से करेंगे मुलाकात

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैंं। शीर्ष नेतृत्व जहां एक ओर कार्यकर्ताओं का लगातार मार्ग निर्देशन करर रहा है, वहीं आने वाले दिनों में पार्टी के कई बड़े नेताओं का नगर क्षेत्र में आगमन हो सकता है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। वह यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यहां आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री पुष्कर काला व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक महेश नेगी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। बैठक में जेपी नड्डा के आगमन को भव्य बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पुष्कर काला ने कहा कि जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनका अल्मोड़ा में भव्य स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने नेता का भव्य स्वागत करें। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को होने वाले दौरे में जेपी नड्डा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के लिए घर जाकर उनसे मुलाकात का कार्यक्रम भी इस दौरे में रखा गया है। शहर के प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी इस दौरे में होना संभव है और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठने का कार्यक्रम भी जेपी नड्डा का रखा गया है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, अजय वर्मा, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, सुरेंद्र मेहता, दीपक पांडे, पूनम पालीवाल, कुंदन लटवाल, गौरव पांडे, कैलाश गुरुरानी, खड़क सिंह, कृपाल नयाल, प्रकाश बिष्ट, लीला बोरा, मनोज जोशी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, ललित मेहता, भोपाल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments