HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : संविदा कर्मियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

बागेश्वर : संविदा कर्मियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। लंबित मांगों को लेकर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के उपनल संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रहा। शुक्रवार को कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। मांग पूरी होने तक ‌अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

सैनिक कल्याण विभाग के उपनल कर्मी सातवें वेतनमान का लाभ, विभागीय संविदा और अगस्त महीने में आंदोलन के दौरान के रोके गए वेतन का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। सहायह सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि वर्षों से विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को अब तक विभागीय संविदा नहीं दी गई है। कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

इस मौके पर शोबन सिंह बिष्ट, दीप चंद्र बिष्ट, कमला तिवारी, किशन सिंह, मोहन चंद्र कांडपाल, नरेंद्र दफौटी, धन सिंह, बसंत बल्लभ जोशी, महेश चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर : यहां महिला ने दवा समझकर गटक लिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments