भीमताल। मोदी सरकार के 1 वर्ष पूर्व होने पर आज विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम करायल में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा पत्रक बांटे गये। इन पत्रकों में मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी छपी है। बिष्ट ने लोगों से मिलकर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
ADVERTISEMENTS
बिष्ट के साथ इस कार्यक्रम में नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्षा दीपा नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट, प्रधान महेश बहुगुणा, टीकम बोरा, शांति केंद्र संयोजक कुंदन सिंह बोरा, भवान रौतेला, जितेंद्र नयाल, मनोज भट्ट, शेखर बहुगुणा,भगवती देवी व खीमानंद आदि कई लोगों ने पत्रक बंटवाने में मदद की।