HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह...

अल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी, श्रद्धा सुमन अर्पित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी ट्रस्ट ने स्व. धौनी की 91 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर क्रांतिदूत स्व. राम सिंह धौनी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा बैण्ड तिराहे स्थित स्व. राम सिंह धौनी पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा में पुष्पंजली अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसी जोशी तथा संचालन भूपेन्द्र सिंह नेगी ने किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, स्व. राम सिंह धौनी की एकमात्र संतान हरिप्रिया नेगी के पुत्र भूपेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, सम्प्रेक्षक बीबी तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, रुप सिंह बिष्ट, हरिता नेगी आदि शामिल थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिये अलख जगाने वालो मे धौनी जी प्रमुख थे।

राम सिंह धौनी ने विद्यर्थी काल से ही देश सेवा की। उनका लेखनी व कर्मस्थल दोनों कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा। सचिव भूपेंद्र नेगी ने कहा कि न केवल उत्तराखंड मे वरन देश के अनेक स्थलों में जाकर देश की आजादी के लिये लोगों को जागृत किया। उनकी कर्मस्थली में कुमाऊं, राजस्थान, नेपाल, महाराष्ट्र आदि प्रमुख रुप से शामिल थे। रुप सिंह बिष्ट ने कहा कि जय हिन्द का नारा सर्वप्रथम उनके द्वारा दिया गया, जो कि बाद मे नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आईएनए के लिये बुलन्द किया। हयात सिंह गैड़ा ने कहा कि स्व. धौनी अंग्रेज सरकार के डिप्टी कलेक्टर की नौकरी अस्वीकार कर देश सेवा मे लगे रहे।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम सिंह धौनी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1919 में ही जय हिंद का नारा देना शुरू कर दिया था जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में जापान में आजाद हिंद फौज के सैनिकों के सम्मुख यह नारा दिया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments