HomeUttarakhandNainitalरामनगर : धान काट रहे मज़दूर पर गुलदार का हमला, श्रमिक घायल

रामनगर : धान काट रहे मज़दूर पर गुलदार का हमला, श्रमिक घायल

ADVERTISEMENTS

रामनगर। यहां खेत में धान काट रहे मज़दूर पर गुलदार ने हमला कर दिया, गुलदार के हमले में मज़दूर घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। क्षेत्र में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम टांडा, उदयपुर चोपड़ा गांव के बलवन्त सिंह रावत के खेत में धान काट रहे 25 वर्षीय अलीहसन पुत्र नवी हसन निवासी उदयपुरी बन्दोबस्ती पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें श्रमिक अलीहसन घायल हो गए है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

इस मामले में डीएफओ बलवंत शाही का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की आवश्यकता है। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति ली जा रही है जल्दी ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments