HomeCrimeक्राइम न्यूज़ : यहां चाकूओं से गोदकर 19 वर्षीय युवक की हत्या,...

क्राइम न्यूज़ : यहां चाकूओं से गोदकर 19 वर्षीय युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा। यहां फतेहाबाद में मंगलवार देर शाम पायनियर स्कूल के पास एक 19 वर्षीय युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक दसवीं कक्षा का छात्र था। युवक की पहचान हंस कॉलोनी निवासी सुखदेव उर्फ सुखी के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौके पर पहुंचे सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज के अनुसार युवक को पेट के नीचे 10 से ज्यादा बार चाकू मारा गया था। वहीं परिजनों ने कॉलोनी के ही एक अन्य युवक पर हत्या का संदेह प्रकट किया है। शहर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले अंडे खाने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक सुखदेव के भाई रामनिवास ने बताया कि घटना से 10 मिनट पहले ही सुखदेव घर से निकला और बाद में उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है। इसके बाद अब वे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं। रामनिवास ने बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले ही अंडे खाने को लेकर पाली नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था। उन्हें शक है कि पाली ने ही उनके भाई की हत्या की है।

वहीं, मौके पर मौजूद फतेहाबाद के शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments