HomeBreaking NewsUttarakhand : यहां नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से...

Uttarakhand : यहां नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF ने किया शव बरामद

ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल। यहां नदी में मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई, सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन कर नदी से युवक के शव को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को थाना सतपुली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि बड़खोलू के पास नयार नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसकी खोज के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना के आधार पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से आरक्षी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व मे टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ को पहुंचने पर पता चला कि युवक नदी में मछली पकड़ने गया था। अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग के दौरान युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जितेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र युद्धवीर सिंह, निवासी बड़खोलू, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments