HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ ब्रेकिंग : क्रशर के खिलाफ कल महापंचायत में पहुंचेंगे हल्द्वानी ब्लॉक...

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : क्रशर के खिलाफ कल महापंचायत में पहुंचेंगे हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य

मोटाहल्दू/हल्दूचौड़। दीना ग्रामसभा हल्दूचौड़ में लगाए जा रहे स्टोन क्रेशर के स्क्रीनिंग प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा लगातार उबाल मार रहा है, 5 दिन से लगातार धरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों व समिति के लोगों ने अब महापंचायत करने ऐलान कर दिया है। विदित हो कि हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम सभा दीना के जयराम गांव के बीचों बीच इन दिनों स्टोन क्रेशर के स्क्रीन प्लांट का काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहले दिन से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस घटनाक्रम से अवगत करा दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रावाई नहीं हुई है, आपको बता दें कि क्षेत्रीय विधायक, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत पूर्व मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

धरने में बैठे लोगों की मांग यह है कि तत्काल ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे स्टोन क्रेशर के निर्माण को रोका जाए। उन्होंने बताया कि अगर यहां क्रेशर लगता है तो इससे आसपास के क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि पूरी तरह खराब हो जाएगी और पर्यावरण को भी काफी नुकसान होगा। यहां दीना ग्रामसभा अंतर्गत जयराम गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रेशर के खिलाफ ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

ग्रामीणों की इस मांग को जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। लिहाजा जहां आज धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। वहीं ग्रामीणों ने दो टूक ऐलान किया है कि हर हाल में स्टोन क्रेशर अथवा स्क्रीनिंग प्लांट को नहीं खुलने दिया जाएगा। आज एक स्वर में इस बात का भी ऐलान किया गया कि कल मंगलवार को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments