HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर न्यूज : पत्रकार दानिश खान के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन...

रुद्रपुर न्यूज : पत्रकार दानिश खान के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की शोक सभा

रुद्रपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला व नगर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दानिश खान की आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। बीते दिनों हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान का हृदय गति रुक जाने के चलते निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

दानिश खान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिला अध्यक्ष थे वह उधम सिंह नगर की जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दानिश खान की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को इस दुख को सहने की प्रार्थना की।

इस दौरान यूनियन के संरक्षक राजकुमार फुटेला ने दानिश खान के निधन पे गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दानिश खान एक हँसमुख स्वभाव के साथ पत्रकार हितों के लिए हमेशा खड़े होने वाले जिंदादिल पत्रकार थे। वही जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि दानिश खान के यू अचानक हुए निधन से पत्रकारिता जगत में क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति होनी संभव ही नहीं,स्वर्गीय दानिश खान हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

इस दौरान यूनियन के प्रदेश सचिव पूरन रावत, संरक्षक राजकुमार फुटेला,सुरेंद्र गिरधर, कमल श्रीवास्तव, नाहिद खान, जिलाध्यक्ष राजीव चावला, महामंत्री आकाश आहूजा, करमजीत सिंह चाना, सुशील चौहान, रमेश चंद्रा, मुमत्याज़ अहमद, रंजीत कुमार, दिव्य आलोक शर्मा, धीरेंद्र गौड़, सुनील राणा, योगेश शैली, बच्चन खान, ललित शर्मा, गौतम सरकार, सोमपाल, केपी गंगवार, बरीत सिंह, मनीष कश्यप, विशाल कोली, मो यासीन, बबलू पाल, महेंद्र पाल मौर्या, राजीव कुमार समेत अन्य पत्रकार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments