HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: यातायात व्यवस्था में परिवर्तन से दीपावली में नगर में व्यापार...

Almora News: यातायात व्यवस्था में परिवर्तन से दीपावली में नगर में व्यापार प्रभावित—मनोज तिवारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां दीपावली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में किए गए परिवर्तन पर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है तथा आम नागरिकों को भारी असुविधा झेलने पड़ रही है।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा छोटे वाहनों को रघुनाथ सिटी माल तथा बड़े वाहनों को करबला से अन्दर नहीं आने दिया जा रहा है। सारा यातायात नगर की बाहरी सड़कों बेस, पाण्डेखोला एवं दुगालखोला, धारानौला की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे सहूलियत होने के बजाय लोगों की समस्या बढ़ गई है। लोगों के बाजार नहीं पहुंच पाने के कारण व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मार्गों को प्रतिबन्धित करने के बजाय यदि पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सिपाहियों की संख्या बढ़ाता या कोई मास्टर प्लान बनाता, तो बेहतर होता।

उन्होंने कहा कि अभी तक व्यापारी कोरोना की मार से उबरे नहीं हैं और दीपावली में कुछ आशा की किरण जगी थी, लेकिन यातायात व्यवस्था में परिवर्तन ने दीपावली पर भी व्यापार प्रभावित कर दिया है। श्री तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि तत्काल यातायात व्यवस्था पूर्ववत लागू हो और व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी दूरभाष पर वार्ता की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments