HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्वामित्व योजना का होगा सफल क्रियान्वयन, ड्रोन के जरिये होगा...

Bageshwar News: स्वामित्व योजना का होगा सफल क्रियान्वयन, ड्रोन के जरिये होगा सर्वेक्षण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
स्वामित्व योजना का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। सचिव राजस्व बीवीआरपी पुरषोत्तम ने वीसी के जरिए समीक्षा बैठक लेकर यह बात कही। महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लाभार्थियों का चयन कर उन तक पहुंचाने को कहा। ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण करने और प्लान तैयार कर सर्वेक्षण विभाग से समन्वयन स्थापित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 910 राजस्व गांव हैं। जिसमें संसूचित ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित ग्रामों की संख्या 279 है। सभी में आइइसी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 140 ग्रामों में ड्रोन प्लाइंग की कार्रवाई हो गई है। सर्वे आफ इंडिया ने 112 नक्शों में से 111 नक्शें को एट्रिब्यूट डाटा एकत्र किया। बागेश्वर और कपकोट के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण के लिए एक ही टीम है।

जिसके कारण सर्वेक्षण में समय लग रहा है। तीन ड्रोन की डिमांड है और सर्वेक्षण शीघ्र पूरा होगा। इस दौरान एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम हरगिरी, पारितोष वर्मा, तहसीलदार दीपिका आर्य, पूजा शर्मा, तितिक्षा जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश राम आर्य आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments