HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : आस्था के केंद्र में चोरी, ऐतिहासिक नंदादेवी प्रांगण से...

Almora Breaking : आस्था के केंद्र में चोरी, ऐतिहासिक नंदादेवी प्रांगण से सौर ऊर्जा की 05 बैटरियां गायब, अक्रोश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां अपार आस्था के प्रतीक और ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर के प्रांगण से चोरों द्वारा सौर ऊर्जा की 05 बैटरियां चुरा ली गई हैं। मंदिर समिति ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि नंदा देवी मंदिर परिसर के प्रांगण में प्रकाश व्यवस्था हेतु 08 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। 25 अक्टूबर तक सब कुछ ठीक था, किंतु गत दिवस 28 अक्टूबर को मंदिर के पुजारी तारादत्त जोशी ने पाया कि कुछ लाइटें नहीं जल रही हैं। लाइटों के खराब हो जाने का अंदेशा होने पर उन्होंने संबंधित विभाग उरेडा को सूचित किया।

आज शुक्रवार को उरेडा कर्मचारी लगभग 01 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने जांच में पाया कि 05 लाइटों की बैटरियां, जो कि हर पोल के नीचे लगी होती हैं गायब हैं। इधर मंदिर समिति के सचिव ललित किशोर पंत ने इस मामले में कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और मंदिर परिसर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर परिसर को भविष्य में क्षति नहीं पहुंचायी जा सके, इस​के लिए यहां पुलिस तैनाती की स्थायी व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं के अलावा यहां प्रेमी युगलों द्वारा भी कई बार गलत हरकतें करके मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचायी जाती है। इस तरह की गतिविधियों पर भी रोक लगाये जाने की आवश्यकता है।

इधर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की सुर​क्षा के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments