HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सरकार हठधर्मिता छोड़ जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करे, समिति...

Almora News: सरकार हठधर्मिता छोड़ जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करे, समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां गांधी पार्क में धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरनास्थल पर आयोजित सभा में ​समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जब से प्राधिकरण लागू है, तब से लोगों भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार इसे समाप्त करने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है, लेकिन हठधर्मी सरकार के कानों मेंं जूं नहीं रेंग रही है। समिति के आनन्द सिंह बगडवाल ने कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति विगत चार सालों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर दर्जनों ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कुमाऊं आयुक्त को भेज चुकी है, लेकिन किसी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जो बेहद अफसोसजनक है।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती, तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा। धरने में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने तथा संचालन समिति के दीपांशु पाण्डेय ने किया।धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उपपा की आनन्दी वर्मा, दीपांशु पान्डे, ललित मोहन पन्त, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चन्द्र मणि भट्ट, हर्ष कनवाल, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पाण्डेय, हेम चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments