HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापार मंडल ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, जताया शोक, अंत्येष्टि...

अल्मोड़ा : व्यापार मंडल ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, जताया शोक, अंत्येष्टि आज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रतिष्ठित दवा विक्रेता आशीष वर्मा और हॉकी खिलाड़ी व शिक्षक दीपक वर्मा की माता जानकी वर्मा तथा शरद साह के पिता प्यारे लाल साह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर व्यापार मंडल ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नृसिंहबाड़ी निवासी आशीष वर्मा व दीपक वर्मा की माता 79 वर्षीय जानकी देवी ने बीती देर रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि आज सोमेवार की दोपहर विश्वनाथ घाट में की जाएगी। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से 2 बजे विश्वनाथ घाट को निकलेगी।

वहीं प्रतिष्ठित व्यापारी शरद साह के पिता प्यारे लाल साह का भी गत देर रात्रि 3.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। उनकी अंत्येष्टि आज विश्वनाथ घाट में होगी। व्यापार मंडल दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

शोक जताने वलों में सूरज साह, श्याम लाल साह, गोविन्द वर्मा, भुवन वर्मा, दीपक वर्मा, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, शहजाद कश्मीरी, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, जगदीश वर्मा, पवन साह, अभय साह, कैलाश वर्मा, संजय वर्मा, नवीन जोशी, मनीष जोशी, राजीव भसीन, दीप जोशी, किशन लाल, भैरव गोस्वामी, अनिल वर्मा, दीपक साह, सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश पांडे, अनीता रावत, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि व्यापारी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments