HomeBreaking News"धामी जी, बतायें आपदा के बाद कैसे हैं हालात !" पीएम मोदी...

“धामी जी, बतायें आपदा के बाद कैसे हैं हालात !” पीएम मोदी ने सीएम को किया फोन

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

तीन दिन की अतिवृष्टि के बाद प्रदेश को लगभग 5 हजार करोड़ का नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की और वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल की।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से पूछा कि प्रदेश में आपदा के बाद कितना नुकसान हुआ है और आप राहत कार्यों के लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। धामी ने सीएम को बताया कि प्रदेश में आपदा के बाद प्रभावित इलाकों में राहत कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आपदा से प्रदेश को लगभग 5 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

प्रभावितों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जा रही है। वहीं, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। आपदा के बाद बंद राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य सड़कों को खोला जा रहा है। अधिकांश सड़क मार्गों को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में बीते 17, 18 और 19 अक्टूबर को हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। आपदा के कहर से पूरी तरह उभरने में अभी और वक्त लग सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments