HomeBreaking Newsरामनगर : सघन वन क्षेत्र में विशाल टाइगर की मौत से मचा...

रामनगर : सघन वन क्षेत्र में विशाल टाइगर की मौत से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत आमपोखरा रेंज में घायल अवस्था में मिले एक बाघ की मौत हो गई। बाघ के मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। यह मामला अवैध शिकार से जुड़ा है या फिर आपसी संघर्ष में बाघ की जान गई, इसका खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा।

उल्लेखनीय है कि आज तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर अंतर्गत पड़ने वाले आमपोखरा रेंज में बाघ के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। यह बाघ आमपोखरा रेंज के अन्तर्गत पश्चिमी शिवनाथपुर बीट के पथरूवा नाले में गंभीर अवस्था में था।

सूचना पर रामनगर से वन विभाग की रेसक्यू टीम घटना स्थल पहुंची, लेकिन तब तक बाघ ने दम तोड़ दिया था। प्रभागीय वनाधिकारी बलवन्त शाही ने बताया कि यह 9 वर्षीय नर बाघ है। डीएफओ तराई पश्चिमी वन विभाग बलवंत सिंह शाही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वन विभाग की कार्यशाला में कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही बाघ की मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। हालांकि बाघ के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे लगता है कि वह आपसी संघर्ष या किसी अन्य वन्य जीव द्वारा किये गये हमले में मारा गया होगा।

इधर बाघ की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। ज्ञात रहे कि अकसर बाघ इलाके को लेकर होने वाले आपसी संघर्ष तथा बड़े वन्य जीवों ​के शिकार के दौरान अचानक शिकार द्वारा हमलावर हो जाने पर भी मारे जाते हैं। संरक्षित प्रजाति का यह जीव रामनगर वन क्षेत्रों की शान समझा जाता है। बाघों को देखने के लिए हर साल हजारों की तादात में पर्यटक जिम कार्बेट नेशनल पार्क का रूख किया करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments